WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

वार्डों में निकली प्रचार टोलियां, मंदिरों में लगाए बैनर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। आड़सर बास बस्ती में रविवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की प्रचार टोलियों में उत्साह का माहौल है। बस्ती के सभी वार्डों में पीले चावल लेकर टोलियां घर घर पीले चावल और पत्रक वितरण कर रही है। महिलाओं से मंगल कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं बस्ती के मंदिरों पर बैनर लगाए जा रहें है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बस्ती के सर्व समाज से हिंदू सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। विदित रहें रविवार दोपहर 2 बजे श्यामजी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी और मुख्य मार्गों से जयकारों के साथ यात्रा माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचकर सम्मेलन में शामिल होगी। सम्मेलन में संत संतोष सागर जी महाराज का सान्निध्य होगा व कुटुंब प्रबोधन पर व्याख्यान के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़