WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 लूणकरणसर। लूणकरणसर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भगत सिंह स्टेडियम के पास की गई। पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से 159.5 ग्राम एमडी नशा बरामद हुआ। बरामद नशे की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र थोरी पुत्र केसरा राम थोरी के रूप में हुई है, जो थोरिया बस्ती, थाना लूणकरणसर का निवासी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई, हेड कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र कालेर, विद्याधर तथा चालक महावीर शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी महेंद्र थोरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़