WhatsApp Menu
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

रेड रिबन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एडस के प्रति किया जागरूक

डूंगरगढ़ one 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत रेड रिबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एडस जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव और जागरूकता की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

कार्यक्रम प्रभारी राजश्री स्वामी ने यौन स्वास्थ्य, नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़