WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  | 

रीड़ी मंडल में कल होगा हिंदू सम्मेलन, समिति सदस्य जुटे तैयारियों में…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव रीड़ी मंडल में गुरूवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। उत्साही युवा सम्मेलन की तैयारियों में जुटे है। मंगलवार शाम को गांव रीड़ी में सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। सम्मेलन गांव के श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर में दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में हंसोजी धाम के परमहंस महात्मा सोमनाथजी महाराज व संत आश्रम के मोहनरामजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। सम्मेलन में रीड़ी, इंदपालसर बड़ा बास, अभयसिंहपुरा के सर्व हिदूं समाज से शामिल होने का आह्वान आयोजन समिति ने किया है। बैनर विमोचन के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति सदस्य विभिन्न तैयारी व्यवस्था में जुटे है। समिति के कालूनाथ, सीताराम तावनियां, बजरंग तावनियां, बलरामनाथ ने युवाओं को सम्मेलन के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़