WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  |  मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  | 

रामकथा में उमड़े श्रद्धालु, शामिल हुए संत, हुई गौसेवा, आयोजक ने किया अतिथियों का सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। गांव लिखमादेसर के हंसोजी धाम प्रांगण में श्रीराम कथा का भव्य व विशाल आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने कथा के दूसरे दिन रामकथा को चंद्रमा की किरण के समान शीतल बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा कलियुग में समस्त दुख, पाप को मिटाने वाली है। उन्होंने कथा सुनने के लिए पात्रता की आवश्यकता जताते हुए कहा कि संशय ही आत्मा का विनाश करती है और स्पष्टता ही भगवत प्राप्ति का मार्ग है। स्वामी जी ने सति चरित्र विस्तार से सुनाते हुए मातृशक्ति को समाज व परिवार में श्रेष्ठ भूमिका निर्वहन की प्रेरणा दी। उन्होंने कथा के प्रारंभ में गणेशजी, सरस्वती, शिव पार्वती व गुरू कृपा वंदना, सीताराम, हनुमानजी व वाल्मिकी जी की महिमा का गुणगान किया। स्वामी जी ने कहा कि मानस के सात कांड केवल श्रीराम जी के जीवन की नहीं हम सब के जीवन की कथा है, ये सात सीढियां है, जीवन को धन्य बनाना हो तो इन सात कांडों को समझकर आचरण में उतारना ही रामकथा को सुनने की सार्थकता है। स्वामीजी ने कहा कि बालकांड प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि पाप का शरीर में प्रवेश के दो दरवाजे है आंख और कान, बाल्यावस्था में बच्चों को अच्छा देखने और सुनने की आदत डालें जिससे वे जवानी में बिगड़ेंगे नहीं। स्वामी जी ने राम के जीवन का अनुकरण करने व जीवन में दिव्यता अपनाने की बात कही। कथा में दूसरे दिन दंडी स्वामी रामतीर्थजी महाराज, परमहंस सोमनाथजी महाराज, महंत भंवरनाथ जी, डॉ वागीश्वरजी महाराज, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, ओमप्रकाश जोशी नेपाल प्रवासी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसुदन राजपुरोहित, सत्यनारायण जांगिड़, सुनील मिश्र, गिरधारी पारीक, गजानंद तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, प. शिवकांत पारीक, बनवारी तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, रामनिवास डांगी, भंवरलाल जोशी राणासर, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, देवीलाल तिवाड़ी, राजेश पारीक, ओमप्रकाश पांडिया राजासर, बजरंगलाल पारीक, विकास रिणवा सहित अनेक मौजिज अतिथि शामिल हुए।
आयोजक परिवार पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार ने संतो का पुष्पवर्षा, फुलमाला व शॉल ओढाकर सम्मान किया। वहीं सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। परिवार के सदस्य कथा की व्यवस्थाओं में जुटे है।
कल होगा राज जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित श्रीराम कथा में कल तीसरे दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा का समय 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा। आयोजक परिवार ने सभी राम भक्तों से संगीतमय कथा में शामिल होने का आह्वान करते हुए रामभक्ति के सागर में गोते लगा कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।
बढ़चढ कर हुई कथा में गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आयोजक पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी द्वारा गौसेवार्थ श्रीराम कथा आयोजन की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कथा में श्री हंसोजी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर 19,83000 रु का सहयोग दिया। जिसमें जीवनमल नाहटा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट दरियागंज नई दिल्ली द्वारा 5 लाख रूपए लक्ष्मी देवी के पुत्र नरेंद्र नाहटा, 5 लाख पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी, 1 लाख 51 हजार रूपए ओमप्रकाश जोशी नेपाल प्रवासी व निजाम खां कालूसर, 1 लाख 1 हजार रूपए बंशीधर बोहरा पुनसीसर, सुभाष जेसनसरिया व चंपालाल झींगा सरदारशहर, 51-51 हजार रूपए मधुसुदन राजपुरोहित प्रधान प्रतिनिधि, मांगीलाल जोशी बंधनाऊ, सत्यनारायण जांगिड़, नाजम अली खां पीथीसर, इकबाल खां बरंजागसर, श्यामलाल दुलरासर, श्रवण कुमार बोहरा तथा 21 हजार रूपए भीकमसिंह राठौड़ राजासर बीकान ने गौसेवा में सहयोग दिया। आयोजक तिवाड़ी परिवार ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।
गुरूवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई कथा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीहंसोजी धाम प्रांगण में आयोजित कथा में गुरूवार को भव्य झांकियां के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंगलवेष में महिलाएं बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में हाथी व ऊंट शामिल हुए। कथा के लिए विशाल व भव्य पांडाल सजाया गया है। वहीं दूर दूर से श्रद्धालु श्रीराम कथा श्रवण का लाभ लेने पहुंच रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़