WhatsApp Menu
5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  |  नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  | 

रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। रात 10 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रहें घर मालिक के साथ नशे में धुत घर में घुसे आरोपियों ने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है।
मोमासर बास निवासी कालूराम पुत्र सागरमल वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था। घर में उसकी पत्नी, माँ बच्चे मौजूद थे। तभी सनी व किशन पुत्र धमेंद्र, कालू पुत्र बिरजुराम नशे में धुत आए और गंदी गालियां देने लगे। परिवादी ने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आए और परिवादी के घर में घुस गए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया, उसकी माँ ने बीच बचाव किया तो उसके भी सिर पर वार किया। जिससे वह नीचे गिर गई तो पूजा ने उनके गले से सोने के फुलड़े छीन लिए। पत्नी ने बीचबचाव किया तो उसकी लज्जा भंग करते हुए मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़