WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

राजगढ़-श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाइवे पर 25 डिफेक्टिव पॉइंट मिले, टोल पर एंबुलेंस व क्रेन तक नहीं, लगाया 25 लाख का जुर्माना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। राजगढ़ श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाइवे-6 का निरीक्षण करने पर 25 डिफेक्टिव पॉइंट मिले जिसपर 25 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है। डीटीओ चूरू के परिवहन निरीक्षक रॉबिन सिंह ने शनिवार को राजगढ़ श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाइवे का राजगढ़ से भालेरी के बीच निरीक्षण किया। जिसमें ठेकेदार, टोल कलेक्शन व सड़क विकास निगम पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सड़क बनाने वाली व मेंटिनेंस एजेंसियों को रोड पर डिफेक्टिव व दोष सही करने के लिए पाबंद किया गया है। इस रोड पर मेंटिनेंस का काम झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू की कंपनी के पास है। निरीक्षक रॉबिन सिंह ने बताया कि राजगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ के बीच करीब 133 किलोमीटर में तीन टोल पिछले काफी साल से टोल वसूली कर रहें है। जकबि स्टेट हाइवे एक्ट के मुताबिक तीन टोल नहीं होने चाहिए। इन टोलों पर न तो एंबुलेंस की व्यवस्था है और ना ही हाइवे पेट्रोलिंग व क्रेन की सुविधा है। इमरजेंसी हेल्प कांटेक्ट डिटेल भी शो नहीं कर रखी है। सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि राजगढ़ श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाइवे रोड सेफ्टी मानकों के अनुरूप नहीं है। दोनों ओर सफेद लाइन नहीं है और थर्मोप्लास्ट लाइन भी नहीं है। कैट आई भी नहीं लगे है और घुमाव पर झाड़़ियां व किकर अगी हुई है। ददरेवा धाम या कहीं भी कोई इंडिकेशन नहीं है। ये टोल तो पूरा वसूल कर रहें है, लेकिन उसके मुताबिक रोड नहीं नहीं है। रॉबिन सिंह ने बताया कि रोड जगह जगह से टूटी हुई है। पैचवर्क भी सही नहीं किए गए है। रोड अभी वारंटी पीरियड में है। ऐसा प्रावधान है कि जो ठेकेदार रोड बनाएगा वो 6 साल तक प्रॉपर मेंटेन करेगा। सिंह ने बताया कि तारानगर रोड ओवरब्रिज के चार जंक्शन बन गए, क्रॉसिंग पर प्रॉपर दिखना चाहिए कि क्रॉसिंग है या नहीं। क्रॉसिंहग पर ग्लास भी लगता है, ताकि आने जाने वाले को दूसरा दिख जाए। सांकेतिक बोर्ड नहीं है, इसके अलावा रोड पर 100 मीटर पहले लिखा होना चाहिए कि आगे कोई दूसरा रोड आ रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ में नयमविरूद्ध अतिरिक्त टोल का संचालन, अनेक बार ग्रामीणों ने जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। इस रोड पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन पशुओं के सामने आने से वाहन क्षतिग्रस्त होना व इस पशुओं को रोड से हटाने की मांग को लेकर भी टोल के खिलाफ ग्रामीणों ने अनेक बार विरोध जताया है। वहीं यहां ठुकरियासर में नियमाविरूद्ध एक अतिरिक्त टोल नाका भी लगाया गया है। जिसमें टोल वसूली तो पूरी हो रही है परंतु सुरक्षा नियमों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है। कोई साइन बोर्ड या रिफलेक्टर की कमी के कारण यहां पूर्व में टोल की दीवार से टकरा कर भी दुर्घटनाएं हुई है। एंबुलेंस नहीं होने के कारण घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में होने वाली देरी के भी घातक परिणाम पीड़ित भोगने को मजबूर है। इस पर भी जागरूक युवाओं ने विरोध जताया था। अनेकों बार ग्रामीणों ने रोड के किनारे उग आई घनी झाड़ियों को भी कटवाने की मांग की है परंतु टोल कंपनी ने अनदेखा ही किया है। इस टोल की जांच करने की मांग भी गांव आड़सर, ठुकरियासर, मोमासर लिखमादेसर सहित अनेक गांवो के लोग कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़