श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। सरदार शहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई के विद्यार्थियों ने ताल मैदान के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। रमन आईटीआई के अनुदेशक पूनम सैन, मदनलाल व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लाइट, पंखे सहित विभिन्न तकनीकी कार्यों के माध्यम से विद्युत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। विद्यार्थियों के इस सराहनीय कार्य से विद्यालय की बिजली संबंधी समस्याओं में सुधार हुआ। कार्य पूरा होने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनका आभार जताया गया। विद्यालय की प्राचार्य ममता गोयल, राधेश्याम, प्रदीप कौशिक सहित विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढाया। गोयल ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते इस प्रकार के कार्य से युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक व सामाजिक ज्ञान को बढ़ावा देने वाला बताया। स्कूल प्रशासन ने रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। घिंटाला ने बताया कि ये सेवा कार्य बच्चों को सेवा भाव के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव से जोड़ने का प्रयास रहा है।