WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

मुख्यमंत्री बोले- किसान, गरीब और पशुपालक योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा

राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार की रही विशेष सहभागिता, डीडवाना-कुचामन को 529 करोड़ के 71 विकास कार्यों की सौगात

लाडनूं में ग्राम उत्थान शिविर, 64 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 465 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

डूंगरगढ़ one 6 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का किसान, गरीब और पशुपालक किसी भी जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लाडनूं में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर एवं जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजन से अपील की कि ग्राम उत्थान शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी लें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

ग्राम उत्थान शिविर सरकार की जवाबदेही का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को घर के नजदीक ही योजनाओं का लाभ मिल सके। अब तक प्रदेश में 1500 से अधिक शिविरों के माध्यम से 77 लाख से ज्यादा कार्यों का मौके पर निस्तारण किया गया है।

77 लाख काम निस्तारित, लाखों किसानों-पशुपालकों को लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविरों में अब तक 98 हजार से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 55 हजार से ज्यादा स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
30 हजार किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन, 5.10 लाख पशुओं का उपचार, 77 हजार पशुओं का टीकाकरण तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत करीब 29 हजार पंजीकरण किए गए हैं।

दो साल में सरकार का काम, पिछली सरकार के 5 सालों से ज्यादा

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्षों में नहरी सिंचाई, तारबंदी और गौशालाओं को सहायता जैसे कार्यों में पिछली सरकार के पूरे कार्यकाल से अधिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने बताया कि दो साल में 99 हजार 562 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की गई है।

युवाओं को भरोसा: अब नहीं होगा पेपर लीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय पेपर लीक से युवाओं के सपने टूटे थे, लेकिन अब पूरी पारदर्शिता से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने डीडवाना-कुचामन जिले को करीब 529 करोड़ रुपए के 71 विकास कार्यों की सौगात दी।

  • 465 करोड़ रुपए के 59 कार्यों का शिलान्यास
  • 64 करोड़ रुपए के 12 कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

रामगोपाल सुथार रहे विशेष रूप से सहभागी

कार्यक्रम में राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार विशेष रूप से सहभागी रहे
इसके अलावा जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़