WhatsApp Menu
मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  | 

माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न, इन्हें मिले दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 फरवरी 2026। सोमवार को माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ है। समिति सदस्यों ने चिड़पड़नाथ जी की बगीची में आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति गठन के बाद तीसरा चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। संगठन की संरक्षिका शांति देवी लखोटिया व ललिता सोमानी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। बैठक में 2026-27 कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर कौशल्या झंवर को निर्विरोध चुना गया। वहीं मंत्री पद पर रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया, उपाध्यक्ष अनु राठी, सहसचिव कांता डागा, कांता झंवर, प्रचार मंत्री सरला सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री मंजू पेड़ीवाल का चयन कर कार्यकारिणी का गठन पूर्ण किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पद की शपथ लेते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला समिति के निर्देशानुसार कार्य करने व समाज को एकजुट करने के प्रयास करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए बधाई दी गई। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़