WhatsApp Menu
5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  |  नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  | 

मालासी भैरव मूर्ति ने किया नगर भ्रमण, आज होगा अभिषेक, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। कालूबास में पाराशर मन्दिर के निकट नवनिर्मित मालासी भैरव मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को बाबा की मूर्ति को भव्य रथ पर नगर भ्रमण यात्रा करवाया गया। वहीं आज मूर्ति पूजन, अभिषेक व हवन के धार्मिक अनुष्ठान होंगे। भक्तों द्वारा भैरव चालीसा पाठ व विशेष ज्योत आरती की जाएगी। वहीं कल रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह में संत दंडी स्वामी शिवेंद्र जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। कन्या पूजन और सवामणी प्रसाद के साथ समारोह की पूर्णाहुति होगी। रविवार रात को विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन कलाकार विनोद महरिया एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धा व भक्ति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी भागीदारी निभा रहे है। मन्दिर परिसर की सुंदर सजावट की गई है वहीं उत्साह के साथ बाबा के भक्त आयोजन तैयारियों में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़