WhatsApp Menu
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  |  27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  | 

भारती निकेतन में उमड़ा उल्लास, जेईई में सलेक्ट हुए छात्रों का सम्मान, विद्यार्थियों ने मिलकर मनाई खुशियां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 फरवरी 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में बुधवार सुबह उत्सव का सा माहौल रहा। यहां जेईई मेन में 12वीं के साथ सलेक्शन पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
छात्र शुभम बोथरा और मनीष शर्मा का उनके अभिभावकों का विद्यालय परिवार ने साफा व फूलमाला पहना कर सम्मान किया। पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा और विद्यार्थी गर्व व उत्साह से भर उठे। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों और नियमित परिश्रम को दिया। दोनों ने मंच से जूनियर्स को अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान दोनों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षण टीम के मैनेजमेंट की सराहना करते हुए आभार जताया। अभिभावकों ने बच्चों में अनुशासन की प्रवृत्ति का स्वर्ण सा और सकारात्मक सोच को सोने पर सुहागा होने को बजरूरी बताया। बच्चों ने खूब उत्सव मनाया और पूनरासर बाबा के जयकारे लगाए। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षण स्टाफ व सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़