WhatsApp Menu
मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  |  20 अप्रैल से सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए बच्चों का शुरू होगा विशेष बैच  | 

बैंड बाजों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, विधायक ने दी बधाई, हर घर से शामिल हुए लोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। मंगलवार को संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 726वीं जयंती श्रीडूंगरगढ़ धुमधाम से मनाई गई। शहर के सभी सैन परिवारों के लोग आड़सर बास सैनजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सैंकड़ो सैनजी के अनुनायियों ने मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में बैंड बाजे, सजे धजे ऊंट, घोड़े, देवी देवताओं की सुदंर सजीव झांकियों की सजावट की गई। धर्म पताकाएं हाथ में लिए सैन समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं यात्रा में भी शामिल हुई। सभी ने सैनजी महाराज के जयकारों के साथ उत्साह के साथ यात्रा संपन्न करवाई। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर सैनजी मंदिर प्रांगण में लौट कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर समाज बंधुओं ने शरबत, ठंडे पानी की व्यवस्थाएं की। यात्रा से पूर्व सोमवार रात मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह सैनजी महाराज का श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की गई व लड्डूओं का भोग लगाया गया। सुबह विधायक ताराचंद सारस्वत, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, वार्ड पार्षद भरत सुथार सहित अनेक मौजिज लोग मंदिर पहुंचे और सैनजी महाराज के दर्शन किए। विधायक ने मध्यकाल में देश को एकता व भक्ति का संदेश देने वाले संत सैनजी महाराज को बताया और पूरे सैन समाज को बधाई दी। पुलिस प्रशासन भी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा।
समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने दो दिवसीय आयोजन की सफलता के लिए समाज के प्रति एक परिवार का आभार जताया। उन्होंने आयोजन में जुटे युवा कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों व समाज के मौजिज लोगों का साफा व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने कार्यक्रम में समाज की एकजुटता व सहयोग की भावना को प्रेरणीय बताया। मंदिर प्रांगण में सामूहिक भोज के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़