WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

बीच रास्ते गाड़ी को रूकवाया, मांगी रंगदारी, मना करने पर की मारपीट, तीन नामजद सहित पाचं के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में कई मामलों में आरोपी युवक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक राह चलते गाड़ी को रूकवाया व रंगदारी वसूल करने का प्रयास किया। मना करने पर परिवार के साथ मारपीट कर धमकाने के आरोप में सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। विदित रहें इस मामले में मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
सेरूणा थाने में लिखमीसर दिखनादा निवासी 70 वर्षीय अमराराम पुत्र शिवनाथराम जाट ने इसी गांव के शिवकरण पुत्र ईश्वरराम, रामनिवास पुत्र नानूराम और कल्याणसर पुराना निवासी रामनिवास पुत्र बीरबलराम व अन्य दो जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च 2026 को उसका बेटा सांवरमल व पौत्र प्रकाश घर में होने वाले विवाह समारोह के लिए रिश्तेदारों के यहां कार्ड वितरण करने गए थे। जब वे रात करीब 10.45 बजे लिखमीसर उत्तरादा पहुंचे तो एक कैंपर गाड़ी में सवार आरोपियों ने उनकी कैंपर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली, हाथों में लाठियां लेकर धमकाते हुए शराब के लिए रूपए मांगे। जब रूपयों के लिए मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बचाओ बचाओ का शोर करने पर कुछ ग्रामीण दौड़कर आए तो आरोपी मौके से भाग गए। अगले दिन 22 मार्च को रामनिवास ने दोपहर 1.39 बजे व्हाट्सएप कॉल किया और रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दिन परिवादी की पत्नी व घर की अन्य महिलाएं किसी घरेलू कार्य से बादनूं जा रही थी, जब उनकी गाड़ी लिखमीसर उतरादा ठेके के पास पहुंची तो आरोपियों ने बिना नबंर की कैपंर गाड़ी आगे लगाकर उनकी गाड़ी रूकवा ली और मारपीट करने लगे। राह चलते लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। रामनिवास के साथी मौके से भाग गए और लोगों ने रामनिवास को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़