WhatsApp Menu
फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  | 

बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मनाई जा रही है अम्बेडकर जयंती

डूंगरगढ़ one 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को कस्बे सहित क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

संविधान और समानता पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने की अपील की।

कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प
वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता और समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ओमप्रकाश गुरावा (शहर अध्यक्ष), कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, प्रहलाद सोनी, ओमप्रकाश सुथार, मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल कूकना, मनोज पारख, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, राजेश मीणा, मनोज सुथार, आनन्द वाल्मीकि, ईश्वरराम जावा, नानूराम मेघवाल, अयूब खान दमामी, वेदप्रकाश वाल्मीकि, महेंद्र जावा, सीताराम बाना, प्रकाश दुसाद व लालचंद कूकना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने सभी का आभार जताया।

मोमासर में बाबा साहब की जयंती पर उमड़ा जनसमूह, पुष्पांजलि अर्पित कर लिया उनके विचारों पर चलने का संकल्प

डूंगरगढ़ one मोमासर। ग्राम पंचायत मोमासर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उप प्रशासक जुगराज संचेती, बजरंग सोनी, प्रभू राम गोदारा, लिछी राम गोदारा, बुधा राम साहू सहित ग्राम पंचायत की टीम ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सभी ने बाबा साहब के विचारों को समाज में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस दौरान बाबू लाल गर्ग ने बताया कि भीम युवा शक्ति के सदस्यों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही दिखणादा बास स्थित अंबेडकर भवन में भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम में भींवाराम (VDO), रामकुमार (जूनियर अकाउंटेंट), मनीष (पूर्व अध्यक्ष), मनोज (वर्तमान अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग व अंबेडकर लाइब्रेरी के विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़