श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। गांव बाडेला में शनिवार को अभिज्ञान सरोकार स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल में नर्सरी से 8वीं तक अंग्रेजी माध्यम व कक्षा 1 से 12 तक हिंदी माध्यम में शिक्षण सुविधा के साथ छात्रावास व वाहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, समाज सेवी तोलाराम जाखड़, महिला अधिकारिता विभाग सीकर के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र चौधरी, एसीटीओ बीकानेर महीपाल सिंह चारण आदि ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सभी अतिथियों का स्कूल की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बालिकाओं ने सांसकृतिक प्रस्तुतियां भी दी। वक्ताओं ने इसे ग्रामीण शिक्षा क्षेत्र में नए मुकाम की बात कही जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिल सकेगा।
समारोह में आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन नरसाराम जाखड़, पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी व नेताराम गोदारा, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पंचायत समिति सदस्य नथाराम रेवाड़, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, कांग्रेस के केसराराम गोदारा, रतनसिंह, शंकरलाल जाखड़, भंवरसिंह बरजांगसर, मूलाराम सारण, मूलाराम मेघवाल, लूणाराम गोदारा, लिखमाराम ज्याणी, मेघाराम सारण, आशाराम नाई, ओमप्रकाश जाखड़ गुसाईंसर सहित बाडेला गांव के सभी मौजिज लोग शामिल हुए। संस्था प्रधान नरेंद्र कुमार ने सभी का स्वागत किया व व्यवस्थापक राजेश जाखड़ ने सभी का आभार जताते हुए उत्तम शिक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धतता जताई।