WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  | 

प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल का श्रीडूंगरगढ़ में जगह जगह हुआ स्वागत, आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की दी जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल बुधवार को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और संगठन सदस्यों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत सम्मान किया। घुमचक्कर स्थित एक होटल में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी की अगुवाई में पाईवाल का अभिनंदन किया गया। पाईवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे प्रवक्ता के रूप में पार्टी हित में अपना दायित्व निर्वहन करेंगे। यहां ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, ज़िला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, गजानन्द बोहरा, महेश राजोतिया, भवानी तावनीयां, पार्षद भरत सुथार, विक्रम सिंह, रोहित बोहरा, मदन सोनी, महेन्द्र पारीक, गजानंद दाधीच, महेन्द्र राजपूत, लोकेश सिद्ध, चांद रतन घोटिया, गोपी मेघवाल, योगेश सारस्वत, आइदान पारीक, ओमसिंह राजपुरोहित, सरपंच रतन सिंह, नरेश पुरी, पवन नाई, गज्जू माली, भवानी सैनी, राजेन्द्र सिंह, नंदू नाई, मनीष गिरी, बजरंग प्रजापत, कन्हैयालाल स्वामी, गजानद पलोड, रजत आसोपा, अशोक महावर सहित अनेक पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ संयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

झंवर बस स्टैंड पर किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। झंवर बस स्टैंड पर सुनील तावणियां की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं ने पाईवाल का फुलमालाओं से अभिनंदन करते हुए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

लखासर में किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भवानी पाईवाल के लखासर गांव पहुंचने पर देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। यहां युवा नेता मांगीलाल गोदारा, उत्तमनाथ, भैरूंसिंह राठौड़, कैलाश पुरी, आसुसिंह, देवाराम मेघवाल समंदसर, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।

सेरूणा के किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव सेरूणा में भवानी पाईवाल का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। यहां सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, जिला मीडिया टीम के पवन स्वामी, रेवंत सैन, रामदेव भादू, गौरीशंकर, भागुनाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़