WhatsApp Menu
हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  |  फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  | 

प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 अप्रैल 2026। शुक्रवार देर शाम को समाज कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश व जिलाकलेक्टर निशांत जैन सेवाधाम व सेवाकुंज पहुंचे। अधिकारियों ने सेवा भारती द्वारा संचालित दोनों छात्रावासों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। अधिकारी बच्चों के साथ संध्या वंदन में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। दिनेश कुमार ने बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिसपर आगे बढ़कर किसी भी बड़े पद तक पहुंचा जा सकता है। ओमप्रकाश ने बच्चों को जीवन में नैतिकता अपनाने व अपराध, नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। जिलाकलेक्टर निशांत जैन ने बच्चों से परिश्रम व अनुशासन के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान बालक बालिकाओं ने अधिकारियों से उनके काम, डिग्री व पद के बारे में प्रश्न पूछे जिनका सस्नेह अधिकारियों ने जवाब दिया। अधिकारियों ने कुश्ती में अव्वल रहें विद्यार्थी व कक्षाकक्षों में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समिति सदस्यों ने अधिकारियों का सम्मान किया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, सेवा भारती के बीकानेर महानगर अध्यक्ष संतोष महाराज, संघ के विभाग प्रचारक विनायक कुमार, कुंभाराम घिंटाला, भैराराम डूडी, प्रदीप कौशिक, आशाराम पारीक, मूलचंद पालीवाल, पवन गोयतान सहित छात्रावास कार्मिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़