WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

पूनरासर में सियार का हमला, बकरी का बच्चा ले गया, किसान को मिलेगा मुआवजा

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर गांव की रोही क्षेत्र में गुरुवार देर रात वन्यजीव हमले की घटना सामने आई। अज्ञात वन्यजीव द्वारा बकरियों पर किए गए हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा रेंज स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मिले पगमार्क का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया गया। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि हमला जंगली सियार (गीदड़) द्वारा किया गया था।

जानकारी के अनुसार शंकरनाथ पुत्र भोमनाथ अपने खेत पर ढाणी बनाकर कृषि व पशुपालन करता है। ढाणी में बंधी बकरियों पर सियार ने हमला कर एक बकरी के बच्चे को उठा ले गया। जांच में किसी अन्य बड़े या हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान को राज्य सरकार के नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही क्षेत्र में वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखें, खुले में न छोड़ें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़