WhatsApp Menu
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

पुलिस दल बल के साथ पहुंचा प्रशासनिक दस्ता, करीब 25 बीघा भूमि खाली करवाने का आदेश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। गोचर बचाने के लिए देश भर में अनेक स्थानों पर आंदोलन हो रहें है और सुप्रीम कोर्ट पर भी गोचर पर हो रहें अतिक्रमण को लेकर सख्त है।
ऐसे में गुरूवार को पुलिस दल बल के साथ प्रशासनिक दस्ता क्षेत्र के गांव बिग्गा की रोही पहुंचा है और यहां खसरा नबंर 265, 262, 235 के अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दो लोढ़र मशीनों द्वारा कार्रवाई की जा रही है और करीब 25 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने का आदेश दल को दिया गया है। मौके पर अनेक ग्रामीण व खेत मालिकों ने आगे बढ़कर गोचर पर कब्जा कर लिया है। जिन्हें हटाया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार सरबजीतसिंह, भू अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़, पटवारी हल्का बिग्गा राकेश कुमार, पटवारी हल्का सातलेरा सुनीता चौधरी व पटवारी हल्का धीरदेसर चोटियान सहित 20 पुलिस कर्मी व 5 महिला कांस्टेबल तैनात है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़