WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 मार्च 2026। मोमासर बास में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव मंगलवार रात सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। लड़कों ने मैरी का वेश धरा और रसिए जमकर घींदड़ में शामिल हुए। बड़ी संख्या में दर्शक भी घींदड़ देखने पहुंचे। कार्यक्रम में मैरी बने हुए लड़कों को पुरस्कृत किया गया। पांच दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग पहुंचे और रसियों का खूब हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में मंगलवार को समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, कमल किशोर नाई, सोहन ओझा, नेमीचंद तावणियां, बुद्धाराम सायच, दिलीप सिंह तंवर, सूरजाराम टाक, शंकर ओझा, आशीष जाड़ीवाल, पूर्णमल स्वामी, गौरीशंकर स्वामी, भागीरथ सिंह बिका, मदन जवरिया, बबलू भार्गव, कानाराम स्वामी सहित अनेक आयोजकों ने अपनी सेवाएं देने के साथ भागीदारी निभाने वालों का सम्मान किया। वहीं आयोजक दल ने सभी अतिथियों का भी सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़