श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल पद से लिखित परीक्षा व फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर पदोन्नत हुए भगवानाराम व रामस्वरूप विश्नोई का गुरूवार को मोमासर बास में युवा शक्ति ने फुलमालाओं व साफा पहना कर सम्मानित किया। एएसआई देवाराम को भी अवकाश पर होने के कारण फोन पर बधाई दी गई। गोष्ठी में दोनों पुलिस एएसआई ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को शांतिप्रिय बताया। परंतु युवाओं में बढ़ रहें नशे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों की जननी और क्षेत्रवासी सचेत होकर युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त रखने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया स्वामी के घर रखा गया। जिसमें भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, पूरण स्वामी, शिव तावनियां, भवानी सेनी, सद्दाम कायमखानी, महेश माली, सीताराम स्वामी, कालू स्वामी, बनवारी नाई, दीपक शर्मा, सीताराम छगनी, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री, जस्सू नाई, केके जागिड़, बिलाल बहेलिम, गजानंद जोशी, विष्णु नाई, गज्जू माली, काना वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, सोनू मुगल, मोहम्मद रफीक, किशोर मारु, प्रभु भादू, बबलू सिंधी, नारायण जोशी, महेश तावानियां, जीडी शेखावत, अनुराग बिहानी, यशु चोरड़िया सहित अनेक युवा मौजूद रहें।