WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

नेत्रदानी दिवंगतों के परिजनों का किया सम्मान, जताया आभार, ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अंगदान को प्रोत्साहन देने व जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहें है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में मरणोपरांत नेत्रदान के लिए अनेक परिजन आगे आ रहें है।
गत दिनों दिवंगत सामाजिक रूप से सक्रिय रहीं चंद्रकला बोरड़, अमरचंद बोथरा व चंदादेवी मालू के नेत्रदान के बाद परिषद सदस्यों ने रविवार को उनके परिजनों को सम्मान पत्र सौंपा। परिषद के नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि नेत्रदान महादान अभियान के तहत तीनों नेत्रदानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान बोरड परिवार के सुरेंद्र, नरेंद्र व रवि बोरड को, बोथरा परिवार के अमरावदेवी बोथरा, धर्मचन्द बोथरा को, मालू परिवार के हुलासमल मालू व उनके पुत्र निर्मल व अरविंद मालू को सम्मान पत्र दिया गया है। इस दौरान परिषद के अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़ीया, पवन सेठिया ने तीनों परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया। सदस्यों ने आमजन को जागरूकता के साथ मरणोपंरात नेत्रदान करने की अपील भी की। इस दौरान महेन्द्र मालू, विजयराज सेठिया, प्रदीप पुगलिया, अशोक बैद, सत्यनारायण स्वामी, रणवीरसिंह खिंची, हेमराज पुगलिया, भंवरलाल दूगड़ सहित सभा, परिषद, महिला मंडल व कन्या मंडल के सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़