WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  |  काश्तकार से हिस्सा पांति को लेकर हुआ विवाद, खेत मालिक के परिवार में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  | 

नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। बीते गुरूवार की रात सोलर कंपनी से नाराज 27 वर्षीय युवक रामप्रताप ने बिजली टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि युवक रामप्रताप के खेत में सोलर कंपनी ने विरोध के बावजूद जबरन टॉवर लगाए और मुआवजा देने का झांसा देकर उसे प्रताड़ित किया। परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने 50 लाख मुआवजा राशि की मांग करते हुए सोलर कंपनी के खिलाफ प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक मृतक का शव नहीं लिया गया है और पीड़ित पक्ष द्वारा न्याय की मांग को लेकर पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरना दिया जा रहा है।
वहीं गांव ऊपनी में 33केवी जीएसएस में सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल, रत्तिराम गोदारा, भाजपा जिला महामंत्री नौरंगनाथ, लक्ष्मण गोदारा, भंवरलाल, अखाराम, रूपाराम, मालाराम तर्ड, केशवनाथ, किसन गोदारा, सहीराम तर्ड, मालाराम तर्ड सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि मामले में अभी तक कोई सकारात्मक बातचीत नहीं हुई है। वहीं बड़ी संख्या में ऊपनी व लिखमीसर उत्तरादा से ग्रामीण पीबीएम की मोर्चरी पहुंचने के लिए भी रवाना हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़