WhatsApp Menu
26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  | 

नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर में होली को नशा मुक्त मनाने और युवाओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश देते हुए मंगलवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कल, मंगलवार, 3 मार्च को भैरूंजी मंदिर के पास ही खुले मैदान में शाम 4 बजे पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दंगल में अर्जुनसर के प्रसिद्ध पहलवान मुकेश गोदारा सहित हरियाणा, पंजाब, मोमासर सहित अनेक स्थानीय पहलवान अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल व गांव के युवाओं ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बड़ी संख्या में दर्शक दंगल देखने पहुंचेगे। विदित रहें तोलियासर मंदिर प्रागंण में रविवार को चंग धमाल का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें केवल नशा मुक्त श्रद्धालु के ही शामिल होने का नियम रखा गया। गांव तोलियासर में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए जा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़