WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

धर्म कर्म से जुड़ी कुछ खास खबरें पढें एकसाथ

कुंतासर में विधि विधान से संपन्न हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को गांव कुंतासर की गुवाड़ में स्थित मंदिर में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है। इस दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। मंदिर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ की मूर्ति स्थापना संपन्न हुई। भाजपा मोमासर मंडल ओबीसी मोर्चा महामंत्री मेघराज सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी। सोनी ने विधिवत फीता काटकर विधायक ताराचंद सारस्वत की ओर से ग्रामीणों को शुभकामनांए दी। ग्रामीणों ने सोनी का साफा व फुलमाला पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में दुर्गाराम, ताजाराम, ओमप्रकाश, आदूराम, शिवरतन, कालूराम, मदनलाल, सोहनलाल साहू, मूलाराम, पप्पूराम, बजरंगलाल, बाबूलाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

पूनरासर में हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पूनरासर में 9 फरवरी को 2026 को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। शनिवार को हनुमानजी मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 9 फरवरी दोपहर 12 बजे शिव धोरा पर ऋषिकेश के स्वामी रामानंद तीर्थजी महाराज, महाजन के रिद्धि सिद्धि विनायक मंदिर आश्रम के महंत कुष्णदासजी महाराज, राधामाधव कुटिया से साध्वी माया बाईसा के सान्निध्य में आयोजित होगा। समिति सदस्यों ने सम्मेलन के लिए प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। सममेलन में पूनरासर सहित राजपुरा, मणकरासर व समंदसर के सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे।

आड़सर बास बस्ती में हो रहा व्यापक प्रचार प्रसार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को आड़सर बास बस्ती में माहेश्वरी सेवा सदन में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन दोपहर 2 बजे श्याम बाबा मंदिर प्रांगण से निकलने वाली कलश यात्रा से प्रारंभ होगा। यात्रा मुख्य मार्गों से निकल कर आयोजन स्थल पर पहुंच कर सम्मेलन में परिवर्तित होगी। कथावाचक संतोष सागरजी महाराज का सान्निध्य होगा। आयोजन समिति के सदस्य जोर शोर से तैयारियों में जुटे है। प्रचार टोलियों द्वारा बस्ती के सभी वार्डों में घर घर पीले चावल देते हुए महिलाओं को मंगल कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़