WhatsApp Menu
26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  | 

धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहें अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर सोमवार को डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर विरोध जताया गया। इसके  साथ ही मंगलवार को धरना स्थल पर होली मनाने व खेलने का निर्णय लिया गया। 35वें दिन फुसराज ओझा की अध्यक्षता में धरना स्थल पर पूर्व विधायक एवं किसान नेता गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में सोमवार शाम को धरने पर बैठे धरनार्थियों ने डाक विभाग व प्रशासन के तुगलकी फरमान की होली जलाई और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। धरनार्थियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए समय रहते सूडसर उपडाकघर को पुनः बहाल करने का आदेश जारी नहीं होने तक धरना जारी रहने की बात कही। इस अवसर पर टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया, उप प्रशासक लालूराम सारण, पूर्णमल गोदारा, अशोक शर्मा, जगदीश स्वामी, कोजाराम खोड, रामेश्वर लाल भादू, सोहनलाल सोनी, भंवरलाल रेगर, गिरधारीलाल भादू, सीताराम बाल्मिकी, चंपालाल रेगर, महबूब अली, किशन सारण, हड़मान भादू, रामेश्वर मेघवाल, भंवरलाल कटारिया, शेखर रेगर, रूघाराम रेगर, कालूराम भादू, परमानाराम मेघवाल, हजरीराम भादू,पारस जोशी, विष्णु सोनी, बनवारी दर्जी गोपालाराम भादू आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़