WhatsApp Menu
मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारंभ, 16 तक करें आवेदन  |  एनजीओ मीट के तहत विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, दिए सम्मान  |  दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  | 

तेजा दशमी : श्रीडूंगरगढ़ में भव्य जागरण, अखंड ज्योत प्रज्वलित

कार्यक्रम की शुरुआत तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित करके की गई। यह क्षण श्रद्धा और उल्लास से भरा हुआ था। ज्योत प्रज्वलन के इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, छात्रावास अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहीराम गोदारा लोढेरा और हरिराम बाना सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ज्योत प्रज्वलन के बाद भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। संत राघवदास महाराज लवेरा ने अपने प्रवचनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायिका अनुराधा योगी और प्रियंका चौधरी ने तेजाजी महाराज के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि लोग भक्ति के रंग में डूब गए। लोक कलाकार सहनाज फोगा ने भवई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने तेजाजी एवं अन्य देवदेवताओं की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिससे दर्शकों का मन आनंद से भर गया।

इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश बाना, सोहन जी नैन, हेतराम जाखड़, ज्ञानीराम ज्याणी, बेगराज लूखा, गोरधन खिलेरी, कमेटी सदस्य चाँदराम चाहर, गोपाल सायच, पूर्व सरपंच श्रवण जाखड़, लक्षमन खिलेरी, तुलछी राम गोदारा, कोडाराम भादू, मंडी अध्यक्ष ओम भादू, भँवरलाल सारण, भगवानाराम महिया, मामराज गोदारा, रामचंद्र गिला, डूंगरराम गोदारा, सत्यप्रकाश बाना, भँवरलाल बाना, रेंवतराम दुसाद, सत्यनारायण बेरड़, प्रकाश दुसाद, सीताराम सिंवर, सीताराम बाना, श्रवण भाम्बू, सुशील शेरडिया, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, शंकरलाल भुंवाल, सोहनलाल महिया, दुर्गाराम महिया, विवेक माचरा, केसरा राम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, मूलाराम सहू, हनुमान महिया, मास्टर आदुराम जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा, लालूराम कुकणा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों और समाज के उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में तेजा दशमी के उत्सव का एक शानदार आगाज़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़