WhatsApp Menu
8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  | 

डॉक्टर महावर ने बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान, बने मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की शख्सियत के रूप में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। कस्बे के आड़सर बास निवासी डॉक्टर नौरंग महावर ने बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ आचार्य पद पर पदोन्नति प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार द्वारा 21 जनवरी की शाम को एक विशेष ऑर्डर निकाल कर पीबीएम एंव एसपी मेडिकल कॉलेज के 21 डॉक्टरों को पदोन्नति दी है। जिसमें डॉक्टर नौरंगलाल महावर को आचार्य पद से वरिष्ठ आचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। विदित रहे कि डॉक्टर महावर 1996 में मेडिकल कॉलेज में सेवारत हुए थे एवं 1999 में उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी। उसके बाद से लगातार अपने 28 सालों के सेवाकाल में यह चौथी पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं। वे वर्तमान में आचार्य के साथ साथ एडिशनल प्रिंसिपल एसपी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। डॉक्टर महावर की पदोन्नति के बाद बीकानेर में उनके पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें फुलों का गुच्छा देकर अभिनन्दन भी किया।
श्रीडूंगरगढ़ को रक्तदान में सिरमौर बनाने में निभाई भूमिका, क्षेत्र में खुशियां।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ में जाये-जन्मे डाक्टर महावर का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने महत्वपूर्ण योगदान है। वे कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद से भी जुड़े हुए है एवं परिषद द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन में अपनी भूमिका निभाते रहें हैं। लंबे समय तक परिषद द्वारा क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया व इसी का परिणाम है, कि आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र जिले में सर्वाधिक रक्तदान शिविरों के आयोजन वाला क्षेत्र बन सका है। महावर की पदौन्नति के बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल व उन्हें बधाइयां दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़