WhatsApp Menu
मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  | 

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। बीती रात एक ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय एक नौजवान ने अपनी जान गवां दी। दुर्घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है और मोहल्ले भर में मातम पसर गया है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में गोपालसर से जोधासर मार्ग पर रात करीब 10 बजे अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर सवार गोपालसर निवासी 19 वर्षीय राकेश पुत्र गोपालराम कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एएसआई जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे व शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा अब पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़