WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

जरूरतमंद परिवार के घर घुसे चोर, भेड़ बकरी चुरा ले गए।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। क्षेत्र में बीती रात एक जरूरतमंद परिवार के घर चोर घुसे और चोरों ने भेड़ बकरियां चुरा ली है। परिवार इस अपने रोजगार का साधन बताते हुए नुकसान से परेशान हो गया है।
गांव माणकरासर में गुसाईंसर रोड पर स्थित भंवरलाल लूहार के घर रात करीब 11 बजे बाद चोर घुसे। चोरों ने घर में ही बने बाड़े में से 9 भेड़ बकरियां चुरा ले गए। भंवरलाल ने बताया कि रात 11 बजे तक जाग रहें थे और उसके बाद सो गए। सुबह जब उठे तो बाड़े से 7 बकरी और 2 भेंड़े गायब मिली। जब आस पास देखा तो घर के आगे ही गाड़ी को खड़ा कर चोरों ने बाड़े से भेड़ बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने चोरों के पैरों के निशान ढक दिए है और मौजिज ग्रामीणों को सूचना दी है। निरक्षर भंवरलाल ने बताया कि उनका बेटा अपनी ससुराल गया है और वह आकर ही पुलिस को सूचना देने सहित आगामी कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़