श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। खेत में काम करते हुए एक छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ गई और एक किसान ने अपने प्राण गवां दिए।
गांव जैसलसर की रोही में 12 अप्रैल को खेत में काम करते हुए जहर छिड़कने की ढोलकी खराब होने पर एक अधेड़ किसान ने उसे ठीक करने के लिए उसकी पाईप मुंह में लेकर पानी खींचा। इसी गांव के निवासी भीमसिंह पुत्र बालूसिंह राजपूत के शरीर में जहर चला गया। उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे विजेंद्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह को दी है।