WhatsApp Menu
श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  |  विपक्ष के विरोध के बावजूद विधानसभा में पंचायती राज संशोधन विधेयक पास, दो से अधिक संतान वाले लड़ सकेंगे चुनाव  | 

घुमचक्कर पर एक दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में प्रतिदिन आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में दुकानदार व ग्राहक पहुंचते है। ऐसे में एक ग्रामीण युवा ने घुमचक्कर पर एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर दी जो रात के अंधेरे में चोरों के हत्थ चढ़ गई।
गांव लिखमादेसर निवासी 40 वर्षीय महावीर सिद्ध ने थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की दोपहर करीब 12.49 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घुमचक्कर पर एक दुकान के आगे खड़ी कर दी। उसी रात अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़