WhatsApp Menu
सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  | 

ग्रामीणों के साथ स्कूल प्रबंधन की वार्ता, सशर्त हुआ समझौता, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। ऊपनी में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के मुख्य गेट के भीतर एक मासूम चार साल के मासूम पर हमला कर कुत्तों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में ग्रामीणों व स्कूल प्रबंधन की लंबी वार्ता चली। सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि वार्ता में स्कूल प्रबंधन ने घटना पर खेद प्रकट किया और स्कूल का मुख्य गेट बंद रखने, एक गार्ड वहां स्थाई लगाने की बात कही, जिसपर वार्ता में सहमति बन गई। इस मौके पर उद्घाटन समारोह में गौशाला अध्यक्ष भोलनाथ मंडा, मंत्री बजरंग लाल, हसंराज महिया, जयचंदराम, प्रभुनाथ, जगदीश नाथ, शंकर कलवानियां, परमेश्वर झोरड़ सहित सिद्ध समाज के अनेक मौजिज लोग, खिलाड़ीगण व दर्शक उपस्थित रहें।
वहीं इस मामले में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि घटना बेहद दु:खद है। बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम प्रार्थना करते है। वहीं स्कूल प्रबंधन को दो दो स्टाफ की ड्यूटी गेट पर लगाने और मुख्य दरवाजा बंद रखने के निर्देश दे दिए गए है। पूनियां ने बताया कि ग्रामीणों ने स्कूल के सामने पशुओं के लिए रोटी व चारा नहीं डालने, यहां से बेसहारा पशुओं को हटाने पर सहमति जताई है। जिससे यहां पशुओं का जमावड़ा कम हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़