WhatsApp Menu
रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  |  दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा  |  पलटा मौसम, बूंदाबांदी शुरू, गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया अलर्ट  | 

गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय सोमवार सुबह गौमाता के जयकारे से गूंज उठा। गौ माता हो राष्ट्र माता के नारे लगाते हुए सैंकड़ों गौभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए। संत सान्निध्य में रैली जब उपखंड कार्यालय पहुंची तो उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा गौ माता के सम्मान में गौभक्तों के बीच पहुंचे तो गौभक्तों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। शर्मा ने गौभक्तों से ज्ञापन लिए। गौभक्तों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, देश में गौ हत्या बंद करने की मांग रखी।
यहां रामस्नेही परंपरा के संत मोहनराम जी महाराज के सान्निध्य में कथावाचिका माधवी बाईसा सहित बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र से गौसेवी लोग रैली में शामिल हुए। गोपाल गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने उपखंड अधिकारी का स्वागत किया। तहसील प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। अभियान के संयोजक महेंद्र सिंह तंवर व गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी का आभार जताया।
गौमाता सम्मान अभियान की रैली का नेतृत्व गौ माता व नंदी बाबा ने ही किया। मार्ग में संकीर्तन के साथ लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे। धर्ममय व गौमाता के सम्मान का भाव लिए क्षेत्र के गांव गांव से गौसेवकों ने रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली में नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, मंत्री संजय करनाणी, विहिप के भंवरलाल दुगड़, भीकाराम सुथार, भाजपा के शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, मदन सोनी, श्याम सुदंर जोशी, बजरंग सारस्वत देराजसर, पेमाराम दुसारणा, रेवंतसिंह पड़िहार, मनोज डागा, कमल सोमाणी, राम सोमाणी, बाबूलाल सहदेवड़ा, कोडाराम भादू, भैराराम नाई, राजूराम राजपुरोहित, रोहित बोहरा, फतेहसिंह जांगिड़, माहेश्वरी महिला समिति संरक्षिका शांति देवी लखोटिया, अध्यक्ष कौशल्या झंवर, राधिका सत्संग मंडली से मीनाक्षी डागा सहित अनेक महिलाएं, व्यापार मंडल, आपणो गांव सेवा समिति के सभी सेवादार, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़