WhatsApp Menu
पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार दिए  |  ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  | 

खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र

डूंगरगढ़ one 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आज सुबह 6:15 बजे श्याम भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जब 300 भक्तों का विशाल डाक ध्वजा यात्रा संघ खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुआ।
श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्री सेवा समिति संघ से जुड़े सूर्यप्रकाश सोनी ने बताया कि संघ ने आडसर बास बाबा खाटूश्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई अपने गंतव्य की ओर बढ़ी।
रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस बार इस चौथी यात्रा में 601 ग्राम चांदी की डाक ध्वजा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़