WhatsApp Menu
गांव लिखमीसर दिखनादा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत  |  हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ  |  नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV  |  श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  | 

क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय शिविर संपन्न, 50 युवा हुए शामिल, जानी संगठन की रीति नीति।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। श्रीक्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक शिविर गांव धर्मास में रविवार सुबह संपन्न हुआ। शिविर प्रमुख करणीसिंह भेलू की देखरेख में निजी विद्यालय में संपन्न हुए शिविर में बाड़मेर, चुरू, नागौर जिले व बीकानेर संभाग के गांव पुन्दलसर, झंझेऊ, सत्तासर, कितासर भाटियान, धर्मास, इन्दपालसर हीरावतान, गुसांईसर, मिंगसरिया, सोढ़वाली से 50 शिविरार्थी शामिल हुए। करणीसिंह ने बताया कि शिविरार्थियों ने संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त कर संघ की रीति नीति के बारे में जानकारी ली। शिविरार्थियों को क्षात्र धर्म का पालन करने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। जिसमें सामूहिक रूप से संस्कारमयी दिनचर्या का पालन करते हुए शिविरार्थियों ने प्रातः काल शंखध्वनि से जागरण कर दिनचर्या प्रारंभ करके योगासन, व्यायाम, ध्यान, मंगलाचरण, प्रार्थना, सहगायन,  शारीरिक व बौद्धिक खेलों, बौद्धिक चर्चाओं व विनोद कार्यक्रमों, तलवार से रात-दिन पहरा देने व सामूहिक हवन आदि कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। शिविर में सामाजिक संस्कारों के साथ त्याग व बलिदान को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई। शिविर शिक्षण में भागीरथ सिंह सेरूणा, मोहन सिंह फ्रांसा, किशनसिंह गौरीसर, नारायण सिंह किस्तुरिया, जेठूसिंह पुंदलसर, संदीपसिंह पुंदलसर सहित अनेक स्वयंसेवकों ने शिविर में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़