WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  |  मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  | 

क्लिक करने से पहले सोचें: साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम ने छात्राओं को दी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सीख

डूंगरगढ़ one 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम हर्ष कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में एक छोटी- सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले जरूर सोचें और सतर्क रहें।

न्यायाधीश ने साइबर अपराधों से बचाव, व्यक्तिगत निजता की सुरक्षा, डिजिटल फुटप्रिंट के प्रभाव और कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इंटरनेट का सही उपयोग उनके भविष्य को बेहतर बना सकता है, वहीं गलत उपयोग परेशानी का कारण बन सकता है।

तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव जगदीश चौधरी ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करने और इसे अपनी पढ़ाई व प्रगति में सहायक बनाने की बात कही। इस दौरान एसीजेएम कोर्ट के निजी सहायक सतीश जांगीड़ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट गोपीराम जानू और एडवोकेट ओमप्रकाश ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य पद्मा कौशिक ने न्यायाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि उनका विद्यालय में आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के शिविर छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में एसीजेएम ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विद्यालय स्टाफ के रूप में निशा शर्मा, नेहा यादव, मेघाराम, रंजिता पंवार, विमला, बुद्धराम, बिमला, गोपीराम, कविता तितरवाल, महेंद्र कुमार दाधीच, मंगीलाल शर्मा, मंजू मीणा, मंजू पांडिया, सवित्री बिस्सू, शोभना सैन, सुनील कुमार, सुनीता तनेजा, उर्मिला पारीक, विजेंद्र कुमार और विनोद उपस्थित रहे।

डूंगरगढ़ one: लक्ष्मी, कक्षा- 8

डूंगरगढ़ one: कुमकुम सुथार, कक्षा- 10

डूंगरगढ़ one: भगवती, कक्षा- 8

डूंगरगढ़ one: तनिष्क चौधरी, कक्षा- 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़