WhatsApp Menu
सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  | 

क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर अणुव्रत सर्किल (नेशनल हाइवे से कालू रोड जाने वाला फांटा) के पास एक कार और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से कालू की ओर जाने वाले मार्ग पर एक काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत अधिक गंभीर होने और होश नहीं आने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे घायल राकेश जाट निवासी मणकरासर का इलाज उपजिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़