WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

कालू बास के MGGS स्कूल में ‘मिशन परिवर्तन’ कार्यक्रम: 65 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा, मदान परिवार ने दिया कम्प्यूटर

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास स्थित MGGS वार्ड नं. 03 (इंग्लिश मीडियम) विद्यालय में “मिशन परिवर्तन- एक कदम प्रगति की ओर” थीम के तहत प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के करीब 65 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में पहल की गई।

कार्यक्रम में मदान परिवार ने विद्यालय को एक कंप्यूटर भेंट किया, जिससे बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही विद्यार्थियों को स्नैक्स भी वितरित किए गए, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

इस पुनीत कार्य में केशव- किरण देवी तथा दिनेश- धनवर्षा (मदान परिवार) का विशेष आर्थिक सहयोग रहा।

कार्यक्रम में मदन सोनी, विक्रम मालू, महेंद्र पारीक, वासुदेव पारीक एवं चमन श्रीमाल की उपस्थिति रही। इस दौरान दिनेश मदान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सहयोग से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय की प्रिंसिपल बबीता व स्टाफ सदस्य रेणु कुमारी, गायत्री गोदारा और मुनिश कुमारी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसने सभी को ‘मिशन परिवर्तन’ की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़