WhatsApp Menu
यहां से सस्पेंड किये ईओ को फिर से लगाया यहीं पर, तहसीलदार से हटाया चार्ज  |  पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें एकसाथ  |  मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  क्षेत्र के जयपाल ने 12 सेकेंड से कम समय में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधा, बनाया रिकॉर्ड  | 

कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51 लाख से ऑफिस बनेगा

पूर्वजों की स्मृति में पोत्रों ने की घोषणा, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में जुटा समाज

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कर्मा बाई बालिका छात्रावास में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समाज के दानदाता लगातार आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वर्गीय रेवन्तराम सारण एवं स्वर्गीय हीरा देवी सारण की स्मृति में उनके सुपौत्रों ने छात्रावास में 7.51 लाख रुपए की लागत से ऑफिस निर्माण की घोषणा की है।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि रामप्रताप, कानाराम, गणेशाराम एवं रामेश्वरलाल सारण द्वारा यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से छात्रावास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संस्था से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान तुलछीराम गोदारा, मोहनराम गोदारा, अन्नाराम सेरडिया, धर्माराम कुकणा, भारूराम गोदारा, तिलोक गोदारा, रुघाराम मुण्ड, गोपालराम सारण, बिशननाथ, राजू गोदारा, मोतीराम नायक, रामकरण गोदारा, रामनिवास गोदारा, भगवानाराम महिया, दयानंद बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित अन्य गणमान्य लोग व छात्र उपस्थित रहे। अंत में श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़