श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। हाइवे को अतिक्रमण मुक्त करवाने के हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद हाइवे की तय जद में आने वाले अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एनएचआई ने फिर से अतिक्रमण का सर्वे शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट ने हाइवे के सेंटर पॉइंट से 75 मीटर से दोनों और आने वाले सभी निर्माण अतिक्रमण माने है और इन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में नेशनल हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करवाने के सख्त आदेश दिए है। कोर्ट ने सेफ्टी ऑवर प्रॉपर्टी की बात कहते हुए सेंटर पॉइंट से 75 मीटर तक सभी अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए है। इस पर सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान बनाकर लागू करने के लिए निर्देश दिए है। एसीएस प्रवीण गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी के तहत श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा में सर्वे शुरू हो गया है। विभाग ने एक हफ्ते में पूरी रिपोर्ट मांगी है। एनएचआई के कार्मिक व सहयोगी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में घुमचक्कर पर अनेक निर्माण इस जद में आ रहें है। पूर्व में भी इन्हें हटाने के लिए अनेकों बार हंगामा हुआ है, वहीं सर्वे शुरू होने से एक बार फिर अवैध निर्माण का जिन फिर बाहर आने की चर्चाएं जोरों पर है।