WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और एक युवक ने पी-लिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। बीती रात एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और एक युवक ने कीटनाशक पी लिया और दोनों का उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया।
ड्यूटी ऑफिसर एएसआई ग्यारसी लाल अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बीरमसर में एक 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा और एक 19 वर्षीय युवक नोपाराम ने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी है और इन्हें अपने अपने घर से परिजन देर रात उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार को दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और पीबीएम में ईलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़