श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक में एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने क्षेत्रवासियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। वहीं दूसरी ओर हाइवे पर कालू फांटे के पास एक कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी उसे कुछ दूर तक घसीटा। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और एंबुलेंस द्वारा घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया है और कार दिल्ली नबंर की है।