WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार  |  करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।  |  24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

आज फिर एक चिंगारी की जरूरत: राठौड़

लोक समता समिति कार्यालय में मनाया भगत सिंह का 95वां शहीदी दिवस

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय लोक समता समिति कार्यालय में अमर शहीद का 95वां शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। समिति अध्यक्ष अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को फिर से भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है, जो जड़ व्यवस्था को बदलते हुए भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि बहरी हो चुकी शासन व्यवस्था को जगाने के लिए आज फिर एक चिंगारी की आवश्यकता है।

समिति महासचिव तुलसीराम चौरडिया ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने प्राणों का बलिदान दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है, ऐसे में समाज को फिर से क्रांतिकारियों की जरूरत है।

कार्यक्रम में एडवोकेट गोपीराम जानू, समिति उपाध्यक्ष सीताराम सुथार, थानमल भाटी, रामलाल मेघवाल, सीताराम हरडू सहित अनेक लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़