WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। गांव बरजांगसर के लाल सुनील सिद्ध के आईएएस 2025 में फाइनल सलेक्शन हासिल कर सोमवार को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। आईएएस बेटे का सम्मान करने के लिए क्षेत्रवासियों की भावनाएं उमड़ आई और पग-पग पर सैंकड़ो लोगों ने साफे, शॉल व फूलमालाओं के साथ सम्मान करते हुए बधाइयां दी। देर रात तक हुए स्वागत आयोजनों के बाद सिद्ध परिवार ने सभी का आभार जताया।
सोमवार को बीकानेर से रवाना होने के बाद सुनील सिद्ध का एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत सम्मान किया गया। गांव बरजांगसर में देर रात जश्न का माहौल रहा और सैंकड़ो लोगों ने गोदारा कृषि फार्म पर पहुंच कर सिद्ध को बधाई दी। गांव में भव्य जुलूस निकाला गया और गली गली में ग्रामीणों ने पूरे परिवार व मोहल्लेवासियों के साथ आईएएस बेटे को फूलमालाएं पहनाई।
सिद्ध धर्मशाला में सिद्ध समाज के पदाधिकारियों ने सुनील का स्वागत किया। यहां हेमनाथ जाखड़, नत्थूनाथ मंडा, रतनसिंह केऊ, मोहननाथ ज्याणी लिखमादेसर सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सुनील के पिता भादरनाथ को भी समाज के लोगों ने बधाई दी। सिद्ध युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, राजूनाथ गोदारा, ओमनाथ जाखड़ ने स्वागत सम्मान किया। यूथ कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य व कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में युवा शक्ति ने आईएएस 2025 में 533वीं रैंक हासिल करने वाले सुनील सिद्ध का फूलमालाओं से स्वागत किया। बाना ने कहा कि ऐसे कर्मठ व परिश्रमी युवा क्षेत्र का गौरव है और ये सर्वोच्च सेवा में जाकर देशसेवा में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। यहां कार्यक्रम में लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, भगवाननाथ कलवानियां, ओमप्रकाश बाना, प्रेमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सहू, जगराम बाना, दिनेश पिलानियां, कालूराम बाना, लेखराम डेलू, राजपाल डेलू व मुकेश गोदारा सहित अनेक युवा मौजूद रहें। सुनील सिद्ध को साफा पहनाया गया। राजस्थान कृषि स्टोर पर युवा व्यवसायी बजरंग भामूं अनेक व्यापारियों व मौजिज लोगों के साथ सिद्ध का स्वागत किया। वहीं बीदासर रोड पर भंवरनाथ सिद्ध ने अपने प्रतिष्ठान पर, रीड़ी के वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में कांग्रेस के युवा नेता हेतराम जाखड़ ने ग्रामीण युवाओं व मौजिज लोगों के साथ सुनील का भव्य स्वागत किया। कातर रोड पर करणी धर्मकांटा पर पूर्व सरपंच प्रियंका सिहाग ने पूरे परिवार के साथ सिद्ध का स्वागत व सम्मान किया। गांव में पूर्णनाथ आदूनाथ के घर, पूर्व सरंपच श्रवणनाथ के घर, हड़मानदास स्वामी द्वारा, भींवसिंह राजपूत परिवार ने, राजूनाथ डूंगरनाथ परिवार ने, वर्तमान सरपंच रूकमादेवी सहित अन्नानाथ, रामनारायण परिवार ने सुनील का गांव में भव्य अभिनंदन किया।
सिद्ध ने बरजांगसर में गुरू जसनाथजी की बाड़ी में दर्शन किए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने स्वागत किया। गोदारा कृषि फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में नागौर चाऊ के जसनाथजी धाम के महंत रामनाथ जाखड़ का सान्निध्य रहा। वहीं श्रवणनाथ टांडी, धन्नानाथ हुड्डा ऊंटालड़, सादुलनाथ भामूं साधुना, लिखमादेसर पूर्व सरपंच मोहननाथ ज्याणी, पूनरासर हरजीनाथ मोहननाथ ज्याणी, कतरियासर जेठनाथ, बिशननाथ, किशननाथ, दुलनाथ, परेवड़ा हीरनाथ टांडी सहित सिद्ध समाज के प्रतिष्ठित लोग, गांव व आस पास के गांवो से मौजिज लोगों सहित दूर दराज के सभी रिश्तेदार शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़