WhatsApp Menu
पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार दिए  |  ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  | 

अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। क्षेत्र में बीती रात एक खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग ने श्रमिक परिवार के सपनों को जलाकर खाख कर दिया। आस पास के किसानों ने प्रशासन को सूचना देकर पीड़ित की सहायता करने की मांग की है।
गांव मोमासर से थामड़ा रास्ते पर स्थित शंकरलाल पुत्र पूर्णाराम प्रजापत के खेत में बनी ढाणी में रात करीब 8.30 बजे आग लग गई। यहां सब्जी की खेती करने वाला श्रमिक परिवार का रहवास था। सरदारशहर मंडी में सब्जी बेचकर पसीने की कमाई से लिया हुआ उसका पैंमेंट करीब ढाई लाख रूपए नगदी जलकर स्वाहा हो गए। परिवार ने कपड़े धोने के लिए इसी आखातीज पर ली नई वॉशिंग मशीन ली जो आग की भेंट चढ़ गई। वहीं कुछ गहने और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। झौंपड़े की आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। पास ही रखा करीब 15 क्विंटल चारा भी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। आगजनी से हुए नुकसान से परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है। शंकरलाल ने बताया कि घटना के समय परिवार सब्जी की बाड़ी में ही कार्य कर रहा था। अचानक झौंपड़े से लपटें उठती देखकर राहगीर, आस पास के खेतों से किसान मौके पर पहुंचे। आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया गया। सभी ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। गांव से तीन टैंकर पानी भी मंगवाया और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु तबतक आग ने सबकुछ लील लिया। पड़ौसी किसानों ने पीड़ित की सहायता करने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़