WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सुमेधा बांठिया का विवाह, श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पं. रामदेव देवीलाल उपाध्याय ने सम्पन्न कराए वैदिक संस्कार

डूंगरगढ़ one 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। फरीदाबाद (हरियाणा) की अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सुमेधा बांठिया के विवाह संस्कार श्रीडूंगरगढ़ के ख्यातिप्राप्त राजगुरु पंडित रामदेव देवीलाल उपाध्याय द्वारा वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराए गए।

इनलाइन हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुमेधा ने एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (कोरिया) में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह वर्ल्ड रोलर गेम्स, चीन में भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सुमेधा ने विशाखापत्तनम और जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं सहित कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विवाह समारोह में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें परिजन व शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़