WhatsApp Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  | 

होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-

जमाया जुए का खेल बिगाड़ा पुलिस ने, 3 को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 मार्च 2026। बुधवार को जुए का खेल खेल जमाकर रूपयों का दांव लगाने वाले तीन बुजुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बुधवार रात करीब 8.30 बजे कालू बास में कालू रोड पर सार्वजनिक स्थान पर सड़क किनारे ताश के पत्तो पर जुआ खेल रहें मोमासर बास निवासी 60 वर्षीय सकूर खान व 66 वर्षीय हबीब तेली तथा कालूबास निवासी 50 वर्षीय सुभाषचंद्र प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 6270 रूपए नगदी बरामद की और आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया एक युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बीदासर रोड पर सालासर रोही में एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुदंलसर निवासी 25 वर्षीय नरेंद्रसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की और आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल झूमरराम को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़