WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। बीती रात 12.25 बजे निकटवर्ती कस्बे बीदासर के नोखा रोड पर स्थित होटल द रॉयल ट्रीट पर तीन बदमाश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना से वहां खड़े लोगों में दहशत का माहौल बन गया। होटल मालिक मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 3 जने भीखाराम जाट, श्रवण जाट व प्रभुराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। चूरू एसपी जय यादव रात ही मौके पर पहुंचे और पुलिस ने होटल सील कर दिया है। यादव ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहें है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि ये हत्या शराब समूहों में आपसी विवाद के चलते की गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी अलर्ट मोड पर है व क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़